विन्ध्य क्षेत्र में निवासरत आदिम जनजातियों का परिचय
Author(s): डॉ. विनोद यादव
Abstract: विन्ध्य क्षेत्र में आज से हजारों वर्ष पहले विभिन्न प्रजातियों के लोग रहते थे। इनकी भाषा व रीति-रिवाज भी भिन्न प्रकार के थे। वे विभिन्न उद्यमों द्वारा अपना जीवन-यापन करते थे। वे विभिन्न कलाओं में अपनी रूचि को प्रदर्शित कर एक दुर्लभ संस्कृति का निर्माण कर रहे थे। वर्तमान समय में भी यहाँँ पर विभिन्न संस्कृतियों के लोग निवास कर रहे हैं, परन्तु उनके जीवन स्तर में असमानता नजर आती है। इस क्षेत्र में जहाँँ एक ओर आदिम संस्कृति के लोग निवास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आधुनिक विकसित संस्कृति के लोग भी निवास कर रहे हैं। इस क्षेत्र की इस विशेषता ने यहाँँ के मानव संसाधन की संभावनाओं को काफी हद तक प्रभावित किया है। वर्तमान समय में यहाँँ पर विभिन्न धर्म व जाति के लोग निवास कर रहे हैं, जिनमें हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई तथा विभिन्न जनजातियों को शामिल किया जा सकता है। ऐतिहासिक साक्ष्यों से ज्ञात होता है कि इस क्षेत्र पर काफी लम्बे समय तक जनजातियों का ही आधिपत्य रहा है।
Pages: 01-05 | Views: 1312 | Downloads: 640Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
डॉ. विनोद यादव. विन्ध्य क्षेत्र में निवासरत आदिम जनजातियों का परिचय. Int J Multidiscip Trends 2024;6(3):01-05.