Abstract: ए आई तकनीक का नैतिकता पूर्ण उपयोग करना जरूरी है | इसके प्रयोग के लिए स्पष्ट नियमों का निर्धारण करने की नीति पर काम करने की जरूरत है | उध्योग जगत कारपोरेट जगत के लिए व्यावसायिक चिंताएं प्रमुख हैं | सामाजिक विचारधारा , सांस्कृतिक चिंतन और भाषायी समृद्धि उनकी प्राथमिकता नहीं हो सकती | ए आई का बिना सोचे समझे मनमाना उपयोग घातक हो सकता है | सरकार द्वारा दोनों समीकरणों के बीच सही समन्वय रखते हुए इनका उपयोग सुगम तरीके से कैसे किया जा सके इस इसके लिए एक स्पष्ट नीति निर्माण अपेक्षित है | नवाचार को किस प्रकार किस दिशा में प्रोत्साहित किया जाए ताकि मानवीय जीवन और तकनीकी क्षेत्र में एक सही समन्वय स्थापित रहे इस दिशा में विश्व स्तरीय कार्य किए जाने की आवश्यकता है | सामूहिक साझेदारी द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश बनाए जाने की भी आवश्यकता है | एआई टूल्स हमारे लिए.... मानव जाति के विकास के लिए अपरिहार्य हैं पर उनका सही उपयोग जरूरी है | जरूरत के हिसाब से इनका उपयोग साथ ही डिजिटल दुनिया के संभावित खतरों से बचते हुए मानव जाति का तीव्र विकास कैसे हो सकता है इन चिताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमें ऐसी तकनीक का इस्तेमाल फायदे और नुकसान के आकलन के साथ करने की जरूरत है ताकि इस प्रकार की तकनीक हमारा ज्यादा नुकसान न कर सके |