राजस्थान के नीमकाथाना जिले में पंचायतीराज व्यवस्थाः महिला सशक्तिकरण, आर्थिक विकास एवं राजनीतिक नेतृत्व का विश्लेषणात्मक अध्ययन
Author(s): मनीष कुमार सैनी, लाल कृष्ण शर्मा
Abstract: यह शोध पत्र राजस्थान के नीमकाथाना जिले में पंचायतीराज व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक विकास एवं राजनीतिक नेतृत्व का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। इस शोध में 325 महिला जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। शोध से पता चलता है कि अधिकांश महिला प्रतिनिधि युवा वर्ग से हैं और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त हैं। सामाजिक वर्गीकरण में सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व सर्वाधिक है। महिला जनप्रतिनिधियों में पंचायतीराज की आय के स्रोतों के बारे में जागरूकता सर्वाधिक है, जबकि पंचायती राज अधिनियम का ज्ञान न्यूनतम है। अधिकांश महिला जनप्रतिनिधियों के परिवार में राजनीतिक पृष्ठभूमि है, जिसमें राजनीतिक दल सदस्यता प्रमुख है। आत्म प्रेरणा और पारिवारिक समर्थन महिला प्रतिनिधियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रेरक तत्व हैं।
Pages: 56-60 | Views: 38 | Downloads: 27Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
मनीष कुमार सैनी, लाल कृष्ण शर्मा. राजस्थान के नीमकाथाना जिले में पंचायतीराज व्यवस्थाः महिला सशक्तिकरण, आर्थिक विकास एवं राजनीतिक नेतृत्व का विश्लेषणात्मक अध्ययन. Int J Multidiscip Trends 2024;6(6):56-60.