अलवर जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों एवं सुझावों का भौगोलिक विष्लेषण
Author(s): डॉ. रविन्द्र कुमार मिश्रा, जितेन्द्र कुमार योगी
Abstract: भूमि पर बने हुए ऐसे मार्ग जिन्हें समतल करके एवं विभिन्न अन्य रूपों में विकसित किया जाता है, ताकि वाहनों के माध्यम से परिवहन आसान हो जाता है, वे सड़कें कहलाती हैं। यात्रियों एवं माल को एक स्थल से दूसरे स्थल तक न्यूनतम चालन शक्ति का प्रयोग करते हुए पहुँचाने के लिए सड़कों का निर्माण इस प्रकार किया जाता है कि बनाने में व्यय भी कम हो साथ ही बाद में देखभाल भी सस्ती रहे। लेकिन जब सड़क पर अचानक, किसी की गलती या भूलवश कोई ऐसी घटना हो जाती है, जिससे लोगों को नुकसान पहुँचता है अथवा चोट लग जाती है, तो वह सड़क दुर्घटना कहलाती है। सड़क दुर्घटना होने की वजह गलत सड़क प्रतिरूप का होना, अधिक तेज गति से वाहन चलाना, वाहन चालक का नशे की अवस्था में होना, वाहन चालक का ध्यान भंग होना, लाल बत्ती को लांघना, परिवर्तनशील यातायात प्रवाह गहनता, सीट बेल्ट एवं हेलमेट की उपेक्षा करना, लेन ड्राइविंग का पालन नहीं करना, सड़क पर किसी प्रकार के अतिक्रमण का होना, गलत तरीके से ओवरटेकिंग करना, सड़कों की स्थिति खराब होना आदि में से कोई भी हो सकता है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवष्यक है कि सड़क सुरक्षा के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं को कड़ाई से लागू किया जाए, लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी कानूनों की पालना हेतु जागरूक किया जाये है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए सुरक्षित सड़क पार करने संबंधी जानकारी दी जाये। लापरवाही एवं जानबूझ कर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जैसे चालान, ड्राईविंग लाइसेन्स सस्पेंड़, जुर्माना, कारावास आदि प्रावधान लागू हां।
Pages: 37-40 | Views: 1311 | Downloads: 323Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
डॉ. रविन्द्र कुमार मिश्रा, जितेन्द्र कुमार योगी. अलवर जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों एवं सुझावों का भौगोलिक विष्लेषण. Int J Multidiscip Trends 2024;6(1):37-40.