प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत बालक व बालिकाओं के अधिगम स्तर का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s): दीपा चतुर्वेदी, डॉं. रंजना तिवारी
Abstract: इस शोध पत्र के द्वारा प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत बालक व बालिकाओं के अधिगम स्तर का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध क्षेत्र के प्रत्येक विकासखण्ड से न्यादर्श के रूप में चयनित अनूपपुर जिले के सभी विकासखण्डों से 8-8 विद्यालय कुल 32 विद्यालयों, प्रत्येक विद्यालय से 10 छात्र एवं 10 छात्राएं कुल 640 का चयन दैव निदर्शन पद्धति से किया किया गया है। शोध क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के प्रारंभिक शिक्षा स्तर के विद्यार्थियों की अधिगम स्तर में सार्थकता का औसत मध्यमान 57.28 है तथा मानक विचलन 14.36 है और शहरी क्षेत्र के प्रारंभिक शिक्षा स्तर के विद्यार्थियों की अधिगम स्तर में सार्थकता का औसत मध्यमान 61.24 है तथा मानक विचलन 15.08 है। शोध क्षेत्र के प्रारंभिक शिक्षा स्तर के बालकों का अधिगम स्तर में सार्थकता का औसत मध्यमान 58.22 है तथा मानक विचलन 18.34 है और बालिकाओं के अधिगम स्तर में सार्थकता का औसत मध्यमान 58.63 है तथा मानक विचलन 18.67 है।
Pages: 10-13 | Views: 1342 | Downloads: 332Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
दीपा चतुर्वेदी, डॉं. रंजना तिवारी. प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत बालक व बालिकाओं के अधिगम स्तर का तुलनात्मक अध्ययन. Int J Multidiscip Trends 2023;5(5):10-13.