माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत छात्र व छात्राओं के अभिप्रेरणा पर उनके सामाजिक स्तर के पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s): अजय कुमार गोविन्द रावए डाॅं. रंजना तिवारी
Abstract: इस शोध पत्र के द्वारा माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत छात्र व छात्राओं के अभिप्रेरणा पर उनके सामाजिक स्तर के पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध क्षेत्र के प्रत्येक विकासखण्ड से न्यादर्श के रूप में चयनित सतना जिले के सभी विकासखण्डों से 6-6 विद्यालय कुल 48 विद्यालयों, विद्यालयों से 2-2 शिक्षक कुल 96 शिक्षक, प्रत्येक विद्यालय के प्राचार्य, 2-2 अभिभावक कुल 96 अभिभावक तथा प्रत्येक विद्यालय से 10-10 छात्र-छात्राएँ कुल 960 का चयन दैव निदर्शन पद्धति से साक्षात्कार साक्षात्कार हेतु किया किया गया है। शोध क्षेत्र के 79.17 प्रतिशत प्राचार्य, 65.63 प्रतिशत अभिभावक, 77.08 प्रतिशत शिक्षक व 70.31 प्रतिशत छात्रों का अभिमत है कि माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिप्रेरणा पर उनके सामाजिक स्तर का सीधा सम्बन्ध है। शोध क्षेत्र के माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत छात्र व छात्राओं के अभिप्रेरणा पर उनके सामाजिक स्तर के पड़ने वाले प्रभाव में सार्थक अन्तर नहीं है।
Pages: 17-20 | Views: 1669 | Downloads: 352Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
अजय कुमार गोविन्द रावए डाॅं. रंजना तिवारी. माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अध्ययनरत छात्र व छात्राओं के अभिप्रेरणा पर उनके सामाजिक स्तर के पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन. Int J Multidiscip Trends 2023;5(4):17-20.