भारत-चीन सम्बन्ध और चीन की मोतियों की माला नीति का प्रभाव
Author(s): महेन्द्र सिंह
Abstract: भारत की विदेश नीति में चीन के साथ हमारे सम्बन्धों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। जिस समय भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई उस समय चीन में भयंकर गृह युद्ध चल रहा था। इधर भारत की अपनी अनेक समस्याएँ थी जो देश के विभाजन से उत्पन्न हुई थी। अतः आरम्भ में भारत-चीन सम्बन्ध केवल औपचारिक थे। चीन की क्रांति के पश्चात दोनो देशों में शीघ्रता से घनिष्ट और मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध विकसित होने लगे। वर्तमान समय में भारत-चीन के मध्य सीमा विवाद प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है। चीन मोतियों की माला नीति के माध्यम से भारत को लगातार घेरने का प्रयास कर रहा है। मोतियों की माला नीति के तहत चीन भारत के पड़ोसी देशों में अपने सैनिक अ़ड्डे बनाकर अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है जिससे भारत को घेरा जा सके। और भारत पड़ौसी देशों के साथ अच्छे सम्बन्ध स्थापित कर रहा है।
Pages: 204-206 | Views: 33 | Downloads: 18Download Full Article: Click HereHow to cite this article:
महेन्द्र सिंह. भारत-चीन सम्बन्ध और चीन की मोतियों की माला नीति का प्रभाव. Int J Multidiscip Trends 2022;4(2):204-206.