राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: एक अवलोकन
Author(s): आदर्श प्रसाद
Abstract: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्टता के लिए शिक्षा संस्थानों को फिर से तैयार करने पर विचार करने वाली 21वीं सदी की पहली नीति है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, शिक्षा राष्ट्र का भविष्य और लोगों की नियति तय करती है। इसका प्रभाव राष्ट्र और नागरिकों के विकास और प्रगति के संदर्भ में दीर्घकालिक होगा।
इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बनना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य स्कूल और उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधार लाना है और इस प्रकार भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में आकार देना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज शिक्षा को अधिक समग्र, लचीला और बहु-विषयक बनाकर भारत को एक जीवंत ज्ञान समाज और वैश्विक ज्ञान महाशक्ति में बदलना है, जो 21वीं सदी की जरूरतों के अनुकूल हो और जिसका उद्देश्य प्रत्येक छात्र की अद्वितीय क्षमताओं को सामने लाना हो। इस शोध में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और हितधारकों पर इसके प्रभावों के बारे में पता की कौशिश की गई है। उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा पर देश की सबसे बड़ी चर्चा-आधारित डॉक्यूमेंट्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रतीत होती है। यह नीति विभिन्न सामाजिक स्तरों के बीच एक व्यापक, बहु-चरणीय चर्चा का परिणाम है। नीति चार आधार स्तंभों पर आधारित है।
Pages: 279-282 | Views: 100 | Downloads: 35Download Full Article: Click Here
How to cite this article:
आदर्श प्रसाद. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: एक अवलोकन. Int J Multidiscip Trends 2022;4(1):279-282.